12-13 वर्षों में 50 करोड़ भारतीय ग़रीबी से बाहर आए:मोदी
दिल्ली: FICCI के शताब्दी सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारत की आर्थिक प्रगति और ग़रीबी में कमी का किया ज़िक्र

बोले; नई दिल्ली के भारत मंडपम में गुरुवार को फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के शताब्दी सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आर्थिक प्रगति और ग़रीबी में कमी को लेकर बड़ा बयान दिया।प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड बैंक की ताज़ा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत में विकास की गति सबसे तेज़ है और लोगों के गरीबी से बाहर निकलने की रफ्तार भी अभूतपूर्व रही है।पीएम मोदी ने कहा, “आज भारत में प्रगति की गति सबसे तेज़ है और साथ-साथ गरीबी से बाहर निकलने की रफ्तार भी अभूतपूर्व है। वर्ल्ड बैंक की जो ताज़ा रिपोर्ट आई है, वो हम सभी को गर्व से भरने वाली है। ये रिपोर्ट कहती है कि सिर्फ 12-13 वर्षों में ही 50 करोड़ भारतीयों ने ग़रीबी को पराजित किया है।”FICCI के 100 वर्ष पूरे होने के मौक़े पर आयोजित इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने भारत की आर्थिक यात्रा, देश की बदलती अर्थव्यवस्था और आने वाले वर्षों में उद्योग जगत की भूमिका पर भी चर्चा की।
Share this content:



Post Comment