दिल्ली के कश्मीरी गेट पर भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर की टक्कर से 2 की मौत, 6 घायल

1000396955-1024x576 दिल्ली के कश्मीरी गेट पर भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर की टक्कर से 2 की मौत, 6 घायल

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाक़े में तेज़ रफ्तार कार से हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसा युधिष्ठिर सेतु पर हुआ, जहां एक फॉर्च्यूनर कार ने ऑटो-रिक्शा को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हादसे की चपेट में आए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दो घायलों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक़, यह हादसा 17 और 18 नवंबर की दरम्यानी रात हुआ। तेज़ रफ्तार फॉर्च्यूनर और ऑटो-रिक्शा की टक्कर के बाद कुल आठ लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया था। इनमें से दो लोगों की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि छह घायलों का उपचार जारी है।

हादसे के बाद कश्मीरी गेट थाने में शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (लापरवाही से तेज़ वाहन चलाना) और धारा 125(a) (दूसरों की जान को ख़तरे में डालकर चोट पहुंचाना) के तहत FIR दर्ज की गई थी। दो लोगों की मौत के बाद मामले में BNS की धारा 105 (ग़ैर-इरादतन हत्या) भी जोड़ दी गई है।

पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर दिल्ली में तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share this content:

You May Have Missed