बिलकिस बानो मामले में फैसले पर पुनर्विचार की मांग, एएमयू विमेंस कॉलेज की छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के विमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन ने बिलकिस बानो मामले को लेकर आज कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं ने बाब-ए-सैयद से डक पॉइंट तक मार्च निकालते हुए मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार की मांग उठाई।इस संबंध में स्टूडेंट यूनियन की ओर से सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में दोषियों की सजा निलंबित कर उन्हें ज़मानत दिए जाने के फैसले पर पुनर्विचार करने और आदेश वापस लेने की मांग की गई है। प्रदर्शन में एएमयू के छात्र नेता भी शामिल रहे।स्टूडेंट यूनियन ने कहा कि बिलकिस बानो मामले की गंभीरता और पीड़िता के साथ हुए अपराध को देखते हुए न्याय एवं क़ानून के शासन के हित में इस मामले पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए।
Share this content:



Post Comment