बिलकिस बानो मामले में फैसले पर पुनर्विचार की मांग, एएमयू विमेंस कॉलेज की छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन

1000397302-1024x576 बिलकिस बानो मामले में फैसले पर पुनर्विचार की मांग, एएमयू विमेंस कॉलेज की छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के विमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन ने बिलकिस बानो मामले को लेकर आज कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं ने बाब-ए-सैयद से डक पॉइंट तक मार्च निकालते हुए मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार की मांग उठाई।इस संबंध में स्टूडेंट यूनियन की ओर से सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में दोषियों की सजा निलंबित कर उन्हें ज़मानत दिए जाने के फैसले पर पुनर्विचार करने और आदेश वापस लेने की मांग की गई है। प्रदर्शन में एएमयू के छात्र नेता भी शामिल रहे।स्टूडेंट यूनियन ने कहा कि बिलकिस बानो मामले की गंभीरता और पीड़िता के साथ हुए अपराध को देखते हुए न्याय एवं क़ानून के शासन के हित में इस मामले पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए।

Share this content:

Previous post

पाकिस्तानी छात्र के सवाल पर राहुल गांधी का जवाब: आतंकवाद बंद होने पर ही पाकिस्तान से बातचीत संभव

Next post

Muslim महिला क्रिकेटर का धमाल | दिल्ली की नजमा ख़ान को 30 की उम्र में मिला WPL का पहला कॉन्ट्रैक्ट

You May Have Missed