सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण समेत मुस्लिम, दलित और पिछड़े वर्ग के मुद्दों पर ओवैसी-चंद्रशेखर ने अधिकारियों से की मुलाक़ात!

1000398766-1-814x1024 सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण समेत मुस्लिम, दलित और पिछड़े वर्ग के मुद्दों पर ओवैसी-चंद्रशेखर ने अधिकारियों से की मुलाक़ात!

सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण समेत मुस्लिम, दलित और पिछड़े वर्ग के मुद्दों पर ओवैसी-चंद्रशेखर ने अधिकारियों से की मुलाक़ात!सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर सांसद असदुद्दीन ओवैसी और चन्द्रशेखर आज़ाद ने ज़िला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा। दोनों नेताओं ने मस्जिद प्रकरण में कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की।मुलाक़ात के दौरान क़ानूनी प्रक्रिया और न्याय पाने के अधिकार का मुद्दा उठाते हुए कहा गया कि यदि किसी अदालत के फैसले से कोई पक्ष संतुष्ट नहीं होता, तो उसके पास उच्च अदालत में अपील करने का रास्ता होता है, लोअर कोर्ट से हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट तक। ऐसे में संबंधित पक्ष को क़ानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए।दोनों सांसदों ने मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले की निष्पक्ष जांच, अन्य मस्जिदों और मदरसों को जारी नोटिसों पर कार्रवाई रोकने तथा मुस्लिम, दलित और पिछड़े वर्ग से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने संबंधित लोगों को अपने दस्तावेज़ और क़ानूनी पक्ष रखने का पूरा अवसर देने की मांग की।

जज साहब समझकर ओवैसी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर!

1000398768-1024x574 सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण समेत मुस्लिम, दलित और पिछड़े वर्ग के मुद्दों पर ओवैसी-चंद्रशेखर ने अधिकारियों से की मुलाक़ात!

सहारनपुर के सर्किट हाउस में एक बड़े जज साहब के आगमन की तैयारी थी। इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी वहां पहुंच गए और पुलिस ने उन्हें जज साहब समझकर गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया।ओवैसी आज चंद्रशेखर आजाद के गृह जनपद सहारनपुर दौरे पर हैं। इस दिलचस्प वाकये का वीडियो सामने आया है।#AsaduddinOwaisi,#Saharanpur, #GuardOfHonor, #AIMIM, #ThePillarIndia,

Share this content:

You May Have Missed