बौनेपन को दिव्यांगता की श्रेणी में शामिल करने का फैसला, केंद्र सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

शकेंद्र सरकार ने दिव्यांगता के आकलन से जुड़े नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से जारी संशोधित नियमों में बौनेपन (Dwarfism) को भी दिव्यांगता की श्रेणी में स्पष्ट रूप से शामिल किया गया है।नए दिशा-निर्देशों के तहत 147 सेंटीमीटर यानी 4 फीट 8 इंच से कम लंबाई वाले वयस्कों के मामलों को निर्धारित मानकों के अनुसार दिव्यांगता के आकलन में शामिल किया जाएगा। यह बदलाव दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत दिव्यांगता प्रमाणन और मूल्यांकन प्रक्रिया से संबंधित है।
Share this content:


Post Comment