AAp National spokes Person Priyanka Kakkar

AAP को बड़ा झटका, प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल

AAp-National-Spokes-Person-Neha-Kakkar-820x1024 AAP को बड़ा झटका, प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने AAP छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रियंका कक्कड़ के कांग्रेस में शामिल होने के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला, पवन खेड़ा और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

प्रियंका कक्कड़ लंबे समय से आम आदमी पार्टी की प्रमुख प्रवक्ताओं में शामिल थीं और टीवी डिबेट्स व प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी का पक्ष मज़बूती से रखती रही हैं। उनके कांग्रेस में शामिल होने को दिल्ली की राजनीति में AAP के लिए एक महत्वपूर्ण झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

AAp-Spokes-Person-Priyanka-Kakkar-817x1024 AAP को बड़ा झटका, प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल

दिल्ली BJP मीडिया हेड एवं प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने प्रियंका कक्कड़ के AAP छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से सवाल किए। उन्होंने कहा कि Kiran Bedi, Anjali Damania, Shazia Ilmi, Richa Pandey, Swati Maliwal और अब Priyanka Kakkar समेत कई महिला नेताओं के पार्टी से अलग होने की परिस्थितियों पर केजरीवाल को जवाब देना चाहिए।कपूर ने संतोष कोली की मौत और सोनी मिश्रा मामले को लेकर भी केजरीवाल पर सवाल उठाए।

Share this content:

You May Have Missed