अमेरिकी जेल में क़ुरआन और बाइबल पढ़ रहे निकोलस मादुरो, पत्नी की बिगड़ती सेहत ने बढ़ाई चिंता

वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो इन दिनों अमेरिका की ब्रुकलिन जेल में बंद हैं। उनके जेल के दिनों को लेकर The New York Times की एक रिपोर्ट में कई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक़, मादुरो अपना काफी समय धार्मिक और दार्शनिक किताबें पढ़ने में बिता रहे हैं। इनमें क़ुरआन और बाइबल भी शामिल हैं। इसके अलावा वह जेल में एक कैथोलिक पादरी और रब्बी से भी मुलाक़ात कर चुके हैं।वहीं, उनकी पत्नी और वेनेजुएला की पूर्व फर्स्ट लेडी सीलिया फ्लोरेस की सेहत को लेकर भी गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। उनके वकीलों के मुताबिक़, जेल में उनका 11 किलोग्राम से अधिक वज़न कम हुआ है, दो दांत टूट गए हैं और उन्हें सीने में दर्द की शिकायत भी रही है। वकीलों ने जुलाई में हल्के हार्ट अटैक की आशंका भी जताई है, हालांकि इसकी स्वतंत्र चिकित्सकीय पुष्टि नहीं हुई है।मादुरो के क़ुरआन पढ़ने की ख़बर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज़ है, लेकिन फिलहाल उनके इस्लाम अपनाने या धर्म परिवर्तन करने की कोई पुष्टि नहीं है।#NicolasMaduro,
Share this content:



Post Comment