Jamiat Ulema Hind U.P

अमरोहा में जमीयत उलेमा उत्तर प्रदेश की प्रदेश स्तरीय प्रबंध समिति का अधिवेशन संपन्न!

Jamiat-Ulema-Hind-UP-819x1024 अमरोहा में जमीयत उलेमा उत्तर प्रदेश की प्रदेश स्तरीय प्रबंध समिति का अधिवेशन संपन्न!

अमरोहा: मदरसा इस्लामिया अरबिया, जामा मस्जिद अमरोहा में जमीयत उलेमा ए हिंद (Maulana Mahmood Madani) उत्तर प्रदेश की प्रदेश स्तरीय प्रबंध समिति (मजलिस-ए-मुंतज़िमा) का अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती सैयद मोहम्मद अफ़्फ़ान मंसूरपुरी ने की, जबकि संचालन महासचिव मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी ने किया। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से पदाधिकारी और सदस्य इसमें शामिल हुए।

अध्यक्षीय संबोधन में मुफ्ती अफ़्फ़ान मंसूरपुरी ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मज़बूत करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने भड़काऊ बातों और उकसावे से बचने तथा अपने अधिकारों के लिए क़ानूनी, लोकतांत्रिक और संवैधानिक रास्ता अपनाने की अपील की।

अधिवेशन में शिक्षा, युवाओं के मार्गदर्शन, नशामुक्ति और शादी-विवाह में फिज़ूलख़र्ची जैसी सामाजिक बुराइयों के ख़िलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर भी ज़ोर दिया गया।

महासचिव मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी ने संगठन के पिछले कार्यकाल की रिपोर्ट पेश की, जिसमें मदरसा शिक्षा के साथ एनआईओएस के माध्यम से आधुनिक शिक्षा, समाज सुधार, राहत कार्य और सरकारी योजनाओं को ज़रूरतमंदों तक पहुंचाने से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई।

अधिवेशन में राष्ट्रहित, सामाजिक सुधार, सांप्रदायिक सौहार्द और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े कुल 15 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। ‘सद्भावना मंच’ को ज़मीनी स्तर पर और सक्रिय करने का निर्णय भी लिया गया।

वक्फ संपत्तियों, मस्जिदों और मदरसों से जुड़े मामलों पर चर्चा के साथ निष्पक्ष क़ानूनी प्रक्रिया अपनाने की अपील की गई। वहीं बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बिना भेदभाव राहत कार्य चलाने तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज़रूरतमंदों तक पहुंचाने पर भी ज़ोर दिया गया।

Share this content:

Previous post

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए!

Next post

MYO के “My India, My Responsibility” कार्यक्रम में पूर्व डीजीपी डॉ. डी.एस. चौहान का आह्वान: ‘आधुनिक शिक्षा और मुख्यधारा में भागीदारी से ही देश मजबूत होगा’

You May Have Missed