AMU Student on AMUSU Election

AMU छात्रसंघ से छात्राओं को बड़ी उम्मीदें, हॉस्टल से लेकर कोर्स के मुद्दे उठाने की मांग

AMU-Student AMU छात्रसंघ से छात्राओं को बड़ी उम्मीदें, हॉस्टल से लेकर कोर्स के मुद्दे उठाने की मांग

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में क़रीब आठ साल बाद हो रहे छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं में ख़ासा उत्साह है। एक छात्रा ने The Pillar India से बातचीत में कहा कि छात्रसंघ का प्रतिनिधि किसी एक फैकल्टी तक सीमित न रहकर पूरी यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए काम करने वाला होना चाहिए।

उन्होंने छात्राओं के हॉस्टल की समस्याओं, महिला कॉलेज में कोर्स और वर्कलोड से जुड़े मुद्दों तथा लंबे समय से लंबित आवास की मांग को प्राथमिकता देने की बात कही। छात्रा को उम्मीद है कि छात्रसंघ के गठन के बाद छात्रों की आवाज प्रशासन तक पहुंचेगी और उनकी समस्याओं का समाधान आसान होगा।

AMU में आठ साल बाद हो रहे छात्रसंघ चुनाव | अपने हितों की आवाज़ उठाने वाले नेता की तलाश | AMU Student

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आठ साल बाद हो रहे छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों में ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है। एक छात्र ने चुनाव को पूरी यूनिवर्सिटी के लिए ख़ुशी का मौक़ा बताते हुए कहा कि छात्रों को ऐसा नेतृत्व चुनना चाहिए जो अपने निजी हितों के बजाय छात्रहित में काम करे। उन्होंने अलॉटमेंट, डाइनिंग और सुरक्षा जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। साथ ही कहा कि छात्रसंघ की वापसी सर सैयद अहमद ख़ान के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम क़दम है।

Share this content:

You May Have Missed