असम बाढ़ पीड़ितों के लिए जमीयत उलमा-ए-हिंद की बड़ी राहत मुहिम!

नई दिल्ली/असम: जमीयत उलमा-ए-हिंद की तरफ से बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ₹3.43 करोड़ के राहत एवं पुनर्वास कार्यक्रम का पहला चरण पूरा हो गया है। असम के छह ज़िलों के 1,565 प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में ₹1.35 करोड़ सीधे ट्रांसफर किए जा चुके हैं। शेष राशि भी आगामी एक सप्ताह में भेजे जाने की बात कही गई है।
जमीयत के मुताबिक, राहत पाने वालों में बड़ी संख्या ग़ैर-मुस्लिम हमवतन भाई-बहनों की है। संगठन का कहना है कि राहत के दौरान किसी व्यक्ति का धर्म, जाति, नाम या पहनावा नहीं देखा जाता, बल्कि उसकी ज़रूरत और परेशानी को प्राथमिकता दी जाती है।
मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि “सांप्रदायिकता दीवारें खड़ी करती है, जबकि सेवा-ए-इंसानियत उन दीवारों को गिराकर दिलों को जोड़ती है।”
Share this content:



Post Comment