आज़म ख़ान से लेकर मुसलमानों के मुद्दों तक, जमात-ए-इस्लामी हिंद ने सरकार को घेरा!
जमात-ए-इस्लामी हिंद की मांग: SIR की ख़ामियां दूर होने के बाद ही हों विधानसभा चुनाव

जमात-ए-इस्लामी हिंद की मांग: SIR की ख़ामियां दूर होने के बाद ही हों विधानसभा चुनाव
नई दिल्ली: जमात-ए-इस्लामी हिंद ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूचियों में SIR के दौरान सामने आई कथित गड़बड़ियों को पूरी तरह दूर करने की मांग की है।
5 नवंबर को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में APCR के सचिव नदीम ख़ान ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में SIR के बाद करीब 2.29 करोड़ मतदाताओं की संख्या कम हुई है। उन्होंने चुनाव आयोग से मतदाता सूचियों की पारदर्शी समीक्षा, हटाए गए योग्य मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
वहीं, जमात के उपाध्यक्ष प्रो. सलीम इंजीनियर ने आज़म ख़ान की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए और जांच एजेंसियों के कथित राजनीतिक इस्तेमाल की निंदा की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन ने सर्दी के मौसम में बेघर और ज़रूरतमंद लोगों के लिए रैन बसेरों, कंबल और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था करने के साथ-साथ वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सरकार से ठोस क़दम उठाने की भी अपील की।
SIR यानी Special Intensive Revision को लेकर जमात-ए-इस्लामी हिंद ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। संगठन ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची की सभी गड़बड़ियों को दूर करने और योग्य मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की है।
ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों और जमीनी मुद्दों के लिए The Pillar India को Subscribe करें।
Share this content:



Post Comment