बिलकिस बानो गैंगरेप केस: दो दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा निलंबित,सुप्रीम कोर्ट ने दी ज़मानत।

2002 के बिलकिस बानो गैंगरेप और हत्या मामले में दोषी ठहराए गए दो लोगों को सुप्रीम कोर्ट ने ज़मानत दे दी है। अदालत ने बिपिनचंद कनैयालाल जोशी उर्फ लाला डॉक्टर और प्रदीप रामलाल मोढिया की उम्रक़ैद की सज़ा को निलंबित करने का आदेश दिया है।
दोनों दोषी 17 साल से अधिक समय जेल में बिता चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश ऐसे समय आया है, जब बिलकिस बानो केस एक बार फिर न्यायिक प्रक्रिया और दोषियों की सज़ा को लेकर चर्चा में है। दोनों की अपील पर अंतिम फैसला अभी बाक़ी है।
Share this content:



Post Comment