दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर,GRAP-3 लागू; 5वीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में

दिल्ली-NCR में लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 6 नवंबर से GRAP-3 की पाबंदियां लागू कर दी हैं। प्रदूषण से बच्चों को बचाने के लिए स्कूलों में पढ़ाई का तरीका भी बदल दिया गया है।
दिल्ली के साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाज़ियाबाद और सोनीपत में पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई अनिवार्य की गई है। इसके तहत बच्चे स्कूल जाकर ऑफलाइन या घर से ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प चुनने का फैसला अभिभावकों और छात्रों के पास रहेगा।
GRAP-3 के तहत ग़ैर-ज़रूरी निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर रोक सहित प्रदूषण फैलाने वाले पुराने वाहनों पर भी सख़्त पाबंदियां लगाई गई हैं।
प्रदूषण की मार अब बच्चों की पढ़ाई और आम लोगों की ज़िंदगी पर भी साफ दिखाई देने लगी है।
Share this content:



Post Comment