इज़राइल की संसद में अहमद तिबी बने डिप्टी स्पीकर,नेतन्याहू की पार्टी ने किया विरोध

इज़राइल की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत अरब सांसद और जॉइंट लिस्ट गठबंधन के अध्यक्ष अहमद तिबी को इज़राइली संसद (नेसेट) का डिप्टी स्पीकर नियुक्त किया गया है। 16 नवंबर को नेसेट की अरेंजमेंट्स कमेटी ने नौ अस्थायी डिप्टी स्पीकरों की नियुक्ति को मंज़ूरी दी, जिसमें अहमद तिबी का नाम भी शामिल है।
अहमद तिबी ताअल (Ta’al) पार्टी के नेता हैं और 1999 से इज़राइल की संसद के सदस्य हैं। वह इससे पहले 2006 से 2022 तक भी डिप्टी स्पीकर की ज़िम्मेदारी संभाल चुके हैं।
इस नियुक्ति को लेकर संसद में तीखी बहस हुई। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और दक्षिणपंथी सहयोगियों ने तिबी की नियुक्ति का विरोध किया, लेकिन कमेटी में प्रस्ताव को मंज़ूरी मिल गई।
अहमद तिबी ने इसे जॉइंट लिस्ट की उपलब्धि बताया। हालिया चुनाव में जॉइंट लिस्ट और राम (Ra’am) पार्टी ने मिलकर 19 सीटें हासिल की थीं।
Share this content:



Post Comment