International
Social Media
Uncategorized
#Eisenkot, #gadieisenkot, #Israel
Basit Nadwi
2 सप्ताह ago
0 Comments
इज़राइल में नेतन्याहू को बड़ा झटका,गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का न्योता
इज़राइल में नेतन्याहू को बड़ा झटका,गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का न्योता

इज़राइल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने पूर्व सेना प्रमुख और याशर पार्टी के नेता गादी आइजनकोट (Gadi Eisenkot) को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था।
राष्ट्रपति के साथ राजनीतिक दलों की सलाह-मशविरे की प्रक्रिया में 67 सांसदों ने आइजनकोट के पक्ष में समर्थन जताया, जबकि 46 सांसदों ने बेंजामिन नेतन्याहू का समर्थन किया। सात सांसदों ने किसी के पक्ष में सिफारिश नहीं की।
राष्ट्रपति के फैसले के बाद आइजनकोट ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अब राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार बनाने का समय है। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा कि हम इस जिम्मेदारी के योग्य साबित हों।”
आइजनकोट के सामने अब अलग-अलग राजनीतिक दलों को साथ लेकर बहुमत जुटाने की चुनौती है। उन्हें सरकार बनाने के लिए 28 दिन का समय मिलेगा, जिसे 14 दिन और बढ़ाया जा सकता है। इस घटनाक्रम को नेतन्याहू के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
Share this content:



Post Comment