कोलकाता में ममता कुलकर्णी का बयान चर्चा में, बोलीं- ‘मुझे आपके नबी भी बहुत प्यारे हैं’

कोलकाता: बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह मुस्लिम समुदाय के लोगों को अस्सलामु अलैकुम कहकर संबोधित करती नज़र आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम का भी उल्लेख किया।वायरल वीडियो में ममता कुलकर्णी कहती सुनाई देती हैं, ”मुझे कलकत्ता (कोलकाता) बहुत प्यारी है। इधर जितने मुसलमान हैं… अस्सलामो अलैकुम और बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम। क्या बोलूं, मेरे लिए तो सब प्यारे हैं, सब धर्म प्यारे हैं। वो एक ही है, और कोई नहीं दूसरा। और मुझे आपके नबी भी बहुत प्यारे हैं, सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम, बहुत प्यारे हैं।”उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। ख़ास तौर पर पैग़ंबर हज़रत मोहम्मद ﷺ के प्रति अपने सम्मान और सभी धर्मों के प्रति प्रेम जताने वाली उनकी बात लोगों का ध्यान खींच रही है।ममता कुलकर्णी ने अपने कोलकाता दौरे के दौरान महाकाली पंडाल सहित पांच पूजा पंडालों में जाने की योजना भी साझा की थी।ग़ौरतलब है कि जनवरी 2025 में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े से संन्यास की दीक्षा ली थी और उन्हें महामंडलेश्वर घोषित किया गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।फिलहाल कोलकाता के कार्यक्रम में दिया गया उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।,
Share this content:



Post Comment