मुख्य चुनाव आयुक्त अपने ही कमिश्नरों को दरकिनार करने के लिए जवाबदेह: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद

नई दिल्ली | 25 सितंबर 2026
जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष प्रो. सलीम इंजीनियर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कामकाज को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में वोटर रजिस्ट्रेशन, नाम हटाने-बहाल करने, वोटर डेटाबेस और फॉर्म 6 सहित कई मामलों में कम से कम 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराईं।
प्रो. सलीम ने कहा कि यदि दोनों चुनाव आयुक्तों को महत्वपूर्ण फैसलों से दूर रखने के आरोप सही हैं, तो निष्पक्ष जांच और क़ानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने SIR के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने, फॉर्म 6 में कथित बदलाव और जनवरी 2024 से वार्षिक Special Summary Revision नहीं कराए जाने पर भी सवाल उठाए।
जमाअत उपाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची को सुरक्षित रखना भारतीय लोकतंत्र की नींव को सुरक्षित रखने के समान है।
Share this content:



Post Comment