मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा स्थगित!

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का 25 सितंबर को मेरठ और 28 सितंबर को वाराणसी में होने वाला युवा संवाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। दोनों कार्यक्रम ELC 2.0 और ECINET से जुड़े चुनावी जागरूकता कार्यक्रमों का हिस्सा थे।
आज देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है, ऐसे में कार्यक्रम स्थगित होने को लेकर सवाल उठे। हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा है कि दोनों कार्यक्रमों को स्थगित करने का फैसला 21 सितंबर को ही लिया गया था।
आयोग के मुताबिक़, कार्यक्रमों की तारीख़ों में बदलाव एक सामान्य प्रक्रिया है। स्थल की उपलब्धता, वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्रम और प्राकृतिक कारणों जैसे कई कारकों के चलते ऐसा किया जाता है। आयोग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में भी पहले ELC कार्यक्रम स्थगित या पुनर्निर्धारित किए जा चुके हैं।
आयोग ने इन कार्यक्रमों के स्थगन को मौजूदा विवाद से जोड़ने से इनकार किया है।
Share this content:



Post Comment