रेसकोर्स मस्जिद मामले में दिल्ली हाईकोर्ट सख़्त,NDMC को फटकार; बिजली-पानी काटने पर मांगा जवाब

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित ऐतिहासिक रेसकोर्स मस्जिद के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने बिजली और पानी की आपूर्ति काटे जाने पर कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने सवाल उठाया कि किसी वक़्फ-नोटिफाइड संपत्ति की बुनियादी सुविधाएं बिना पूर्व नोटिस के कैसे बंद की जा सकती हैं।
जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और जस्टिस रेनू भटनागर की डिवीजन बेंच ने इमाम मोहम्मद हारून की याचिका पर सुनवाई करते हुए NDMC और दिल्ली वक़्फ बोर्ड को नोटिस जारी किया है। दोनों पक्षों से दो सप्ताह के भीतर जवाब दाख़िल करने को कहा गया है।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि मस्जिद की बिजली और पानी की आपूर्ति बिना पूर्व सूचना के काट दी गई, जिससे वहां नमाज़ और अन्य धार्मिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।
ग़ौरतलब है कि यह मस्जिद 7, लोक कल्याण मार्ग के पास स्थित है और वर्ष 2009 में इसे ग्रेड-II हेरिटेज स्ट्रक्चर के रूप में अधिसूचित किया गया था।
इस मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी। अब सबकी नज़र इस बात पर है कि NDMC और दिल्ली वक़्फ बोर्ड अदालत के सामने क्या जवाब पेश करते हैं।
Share this content:



Post Comment