Shah Rukh Khan

सुहाना के लिप-सिंक वीडियो पर शाहरुख़ ख़ान का मज़ेदार कमेंट, बोले- मुझे तो लिरिक्स याद करना मुश्किल लगा!

Shahrukh-Khan-852x1024 सुहाना के लिप-सिंक वीडियो पर शाहरुख़ ख़ान का मज़ेदार कमेंट, बोले- मुझे तो लिरिक्स याद करना मुश्किल लगा!

शाहरुख़ ख़ान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ का गाना ‘तू मिल जाए’ इन दिनों चर्चा में है। इसी बीच सुहाना ख़ान ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह गाने के बोल आसानी से गुनगुनाती नज़र आ रही हैं।

सुहाना के इस वीडियो पर शाहरुख़ ख़ान ने मज़ेदार अंदाज में कमेंट किया। उन्होंने लिखा, “तुम्हें गाने के बोल कैसे याद रहते हैं! मेरे लिए तो यह बहुत मुश्किल था, क्योंकि एड (Ed) बहुत तेज़ी से गाते हैं।”

शाहरुख़ का यह हल्का-फुल्का अंदाज़ सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Share this content:

You May Have Missed