UNGA में भारत ने फिलिस्तीन के पक्ष में दिया समर्थन, महमूद अब्बास का वीडियो लिंक से होगा संबोधन

संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए महासभा को संबोधित करने की अनुमति देने वाले प्रस्ताव के समर्थन में भारत ने वोट किया।
प्रस्ताव को भारी बहुमत से मंज़ूरी मिली। इसके पक्ष में 152 देशों ने मतदान किया, जबकि अमेरिका, इज़रायल और पैराग्वे ने विरोध किया। चार देशों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।
अमेरिका द्वारा महमूद अब्बास को न्यूयॉर्क आने के लिए वीज़ा नहीं दिए जाने के बाद यह व्यवस्था की गई है। अब्बास लगातार दूसरी बार वीडियो लिंक के ज़रिए UNGA को संबोधित करेंगे।
भारत का यह वोट फिलिस्तीन के साथ उसके लंबे समय से चले आ रहे समर्थन और द्विपक्षीय संबंधों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Share this content:



Post Comment