उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा,4 लोगों की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी में जा गिरी।
हादसे के वक्त कार में कुल 7 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, हादसे के बाद से लापता 2 अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Share this content:



Post Comment