राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के ख़िलाफ FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन परिसर में कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश करने के आरोप में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य लोगों के ख़िलाफ FIR दर्ज की है।
यह मामला 6 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक के उस विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें विपक्षी सांसद चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठ गए थे।
Share this content:



Post Comment