Nariman House Mumbai

26/11 हमले के निशाने पर रहे नरीमन हाउस की रेकी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार!

Nariman-House-853x1024 26/11 हमले के निशाने पर रहे नरीमन हाउस की रेकी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार!

मुंबई में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय युवक यश सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर मुंबई के संवेदनशील ठिकानों, ख़ासकर कोलाबा स्थित नरीमन हाउस (चाबाद हाउस) की रेकी कर रहा था।

जांच के मुताबिक़, आरोपी को यहूदी नागरिकों और विदेशी लोगों की तस्वीरें, उनकी गाड़ियों के नंबर तथा लोकेशन जैसी संवेदनशील जानकारियां जुटाकर विदेशी हैंडलर्स तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया था।

नवी मुंबई ATS और केरल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच में सोशल मीडिया के जरिए विदेशी नेटवर्क से संपर्क होने की बात भी सामने आई है।

ग़ौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों के दौरान नरीमन हाउस भी आतंकियों के प्रमुख निशानों में शामिल था। इस हमले में 166 लोगों की जान गई थी।

Share this content:

You May Have Missed