भारत में फिलिस्तीन के राजदूत ने श्री श्री रवि शंकर को भेंट की फिलिस्तीनी कुफ़िया!

(बेंगलुरु :20 Aug-2026)
“द आर्ट ऑफ लिविंग” की 45वीं वर्षगांठ और श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मदिवस के मौक़े पर आयोजित समारोह में भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला मोहम्मद अबू शावेश भी शरीक हुए और श्री श्री रवि शंकर को फिलिस्तीन का पारंपरिक रुमाल ‘कुफ़िया’ (Keffiyeh) भेंट किया। फिलिस्तीनी संस्कृति और पहचान का प्रतीक माने जाने वाले कुफ़िया को भेंट करना इस मुलाक़ात का ख़ास आकर्षण रहा।

राजदूत अबू शावेश की यह भेंट भारत और फिलिस्तीन के बीच दोस्ती, सांस्कृतिक जुड़ाव और शांति के संदेश को भी दर्शाती है।
इस अवसर पर आध्यात्मिकता, शांति, करुणा और मानव कल्याण से जुड़े मूल्यों को लेकर भी संवाद हुआ। आर्ट ऑफ लिविंग के 45 वर्ष पूरे होने और श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मदिवस के मौके पर हुई यह मुलाक़ात भारत-फिलिस्तीन के मानवीय एवं सांस्कृतिक संबंधों की एक ख़ूबसूरत तस्वीर पेश करती है।
Share this content:



Post Comment