भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी की  जयंती के अवसर पर नेशन फर्स्ट फाउंडेशन दुवारा छात्रवृति समारोह 2026 का आयोजन

नेशन फर्स्ट फाउंडेशन सरकारी स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करके उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है-देवेंद्र यादव

मैं अपने पिता श्री महेंद्र यादव जी के सपने को साकार करने के लिए जरूरतमंद विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए हम 17 वर्षों से प्रयास करके सामाजिक न्याय स्थापित करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं-देवेन्द्र यादव

779975926_4358806107701630_3631758264559983055_n-1024x682 भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी की  जयंती के अवसर पर नेशन फर्स्ट फाउंडेशन दुवारा छात्रवृति समारोह 2026 का आयोजन

नई दिल्ली, 21 अगस्त, 2026 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने राजीव गांधी जी की जयंती पर प्रधान महेन्द्र यादव की स्मृति में उनके द्वारा बनाए गए नेशन फस्र्ट फाउंडेशन द्वारा प्रधान महेन्द्र यादव छात्रवृति समारोह 2026 का आयोजन माता सुखदेवी पब्लिक स्कूल, पंगली पूना में बादली विधानसभा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

783857069_1490012833152377_5356417160651925142_n-1024x682 भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी की  जयंती के अवसर पर नेशन फर्स्ट फाउंडेशन दुवारा छात्रवृति समारोह 2026 का आयोजन

प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन और विधायक कुलजीत नागरा की मौजूदगी में मेधावी छात्र-छात्राओं को बाईक, स्कूटी, साईकिल, टेबलेट, 31000 रुपये की राशि के चेक सहित प्रोत्साहन सामग्री और प्रशस्ति पत्र भी बांटे गए।


श्री देवेन्द्र यादव ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से नेशन फस्ट फाउंडेशन के अंतर्गत महेन्द्र यादव जी ने गरीब, आर्थिक रुप से मजबूर छात्रों को छात्रवृति देने की शुरुआत की थी, हम उसे लगातार जारी रखकर हर वर्ष शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करके युवाओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक कदम बढ़ाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि गरीब छात्रों को उड़ाने देने के लिए छात्र छात्राओं को मेडिकल और इंजीनिरिंग की तैयारी करने के लिए छात्रवृति देने का काम भी नेशन फस्र्ट फाउंडेशन हर साल कर रही है, ताकि गरीब परिवार के बच्चों के सपने भी साकार हो सकें।

780487681_4614917752112460_7238915790705642130_n-1024x682 भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी की  जयंती के अवसर पर नेशन फर्स्ट फाउंडेशन दुवारा छात्रवृति समारोह 2026 का आयोजन

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि हर माँ-बाप का सपना होता है कि वह बच्चे को पढ़ाए, लिखाए और आगे बढ़ाए। हमारी संस्था नेशन फस्र्ट फाउंडेशन के तहत प्रत्येक वर्ष राजीव गांधी जी के जन्मदिवस पर प्रधान महेन्द्र यादव जी के दिखाए रास्ते पर चलकर बादली क्षेत्र के सरकारी स्कूल के होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें छात्रवृति देने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि बादली विधान सभा के होनहार 25 छात्र छात्राओं ने नेशन फस्र्ट फाउंडेशन से छात्रवृति लेकर डाक्टर, इंजीनियर बनने का सपना साकार किया है  इन छात्रों का संघर्ष अपने आप में एक मिसाल है जो आने वाले भविष्य में उॅचाईयों तक पहुॅचाने में सहायक बनेगा।

Share this content:

Previous post

दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने आज युवा आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय स्थित लॉ सेंटर-2 के विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने संसदीय प्रक्रिया एवं विधायी प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधायिका की भूमिका तथा कानून निर्माण की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया।

Next post

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने राजधानी दिल्ली में स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की

You May Have Missed