“आप” ने एलजी ऑफिस के बाहर लगाई साइकिल प्रदर्शनी, मांगा आशीष सूद का इस्तीफा

E0A4B8E0A487E0A495E0A4B2_E0A4AAE0A4B0E0A4A6E0A4B0E0A4B6E0A4A8_image_1-1024x576 “आप” ने एलजी ऑफिस के बाहर लगाई साइकिल प्रदर्शनी, मांगा आशीष सूद का इस्तीफा

August 26, 2026

आम आदमी पार्टी ने दवा, साइकिल और चावल घोटाले को लेकर एलजी ऑफिस के बाहर साइकिल प्रदर्शनी लगाकर भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन मंत्री आशीष सूद का इस्तीफा मांगा। ‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में “आप” विधायक एलजी से मिलने पहुंचे थे, लेकिन वह नहीं मिले। इससे नाराज “आप” नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि घोटाले के सारे सबूत सामने होने के बाद भी एलजी अपनी एसीबी, विजिलेंस और पुलिस को जांच के आदेश नहीं दे रहे हैं। जो साइकिल सरकार ने 6957 रुपए में खरीदी, वही हमने 4200 में खरीदी। सरकार ने साइकिल खरीद में करोड़ों रुपए का घोटाला किया। इसी तरह, दवा और चावल खरीद में करोड़ों का घोटाला किया है। अब एलजी ने एक सितंबर को मिलने का समय दिया है। एक सितंबर को हम सारे सबूतों के साथ एलजी से मिलेंगे।

दिल्ली में लगातार घोटाले सामने आ रहे हैं, जिनमें 650 करोड़ रुपए का स्वास्थ्य घोटाला, 90 करोड़ रुपए का साइकिल घोटाला, चावल घोटाला और एसएस मोता सिंह स्कूल के ट्रस्ट का घोटाला शामिल है। आज विधायक कुलदीप कुमार, संजीव झा, जरनैल सिंह समेत हमारे कई विधायक यहां एलजी साहब से मिलने आए थे। हम बार-बार एलजी साहब से समय मांग रहे हैं, मगर वे मिलने का समय नहीं दे रहे हैं।

aap-connector-57e3e6bbf2e9-1024x576 “आप” ने एलजी ऑफिस के बाहर लगाई साइकिल प्रदर्शनी, मांगा आशीष सूद का इस्तीफा

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में एसीबी, विजिलेंस और पुलिस सब एलजी साहब के अधीन हैं। अगर एलजी साहब इंक्वायरी ही नहीं कराएंगे, तो फिर इंक्वायरी होगी कैसे? हमने एलजी साहब को चिट्ठी लिखी थी कि वे हमें समय दें और इस मामले पर इंक्वायरी कराएं। यह तो साफ दिख रहा है कि जो साइकिल दिल्ली सरकार 7000 रुपए में खरीद रही है, उसे हमने 4000 रुपए में खरीद कर दिखा दिया। सरकार की साइकिल तो 3000 रुपए में आनी चाहिए थी। बच्चियों की साइकिल में खुल्लम-खुल्ला करोड़ों रुपए की लूट हुई है।

दिल्ली के गरीबों के लिए 3 करोड़ 10 लाख किलो चावल आया, लेकिन वह दिल्ली के गरीबों को नहीं मिला। उसे हरियाणा में ले जाकर किसी सेठ-साहूकार के यहां बेच दिया गया। वह चावल कहां गया, उसकी कोई जांच नहीं हो रही है। अगर वह चावल हर गरीब परिवार को मिलता, तो हर परिवार को 28 किलो चावल मिलता। हर गरीब परिवार का 28 किलो चावल लुट गया और हरियाणा में बिक गया।

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि आज दिल्ली में स्वाइन फ्लू से त्राहि-त्राहि मची हुई है। अस्पतालों में जाओ तो न दवाई है, न इंजेक्शन है और न डॉक्टर मिल रहे हैं। 100 करोड़ रुपए की दवाई 400 करोड़ रुपए में खरीदी गई और जो 400 करोड़ रुपए में खरीदी गई, वह भी अस्पताल तक नहीं पहुंची। इस लूट के बारे में कौन बात करेगा? आज जब हम सब अपना काम छोड़कर घर से निकल गए और हमने अपना वीडियो डाल दिया कि हम आ रहे हैं, तब एलजी साहब कह रहे हैं कि वे 1 सितंबर को शाम 4रू30 बजे मिलेंगे। हम 1 सितंबर को भी शाम 4रू30 बजे आएंगे, मगर एलजी साहब पहले ही समय दे देते तो अच्छा था। इससे हमारा और पुलिस वालों का भी समय खराब नहीं होता।

aap-connector-b71cac31f7a5-1024x576 “आप” ने एलजी ऑफिस के बाहर लगाई साइकिल प्रदर्शनी, मांगा आशीष सूद का इस्तीफा

इस दौरान विधायक संजीव झा ने कहा कि दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने 20 महीने में तीन बड़े घोटाले कर लूट की है। पहला 650 करोड़ रुपए का दवा घोटाला है, जिसमें एसीबी कह रही है कि फाइलें गायब हो रही हैं, लेकिन मंत्रियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। दूसरा 37 करोड़ रुपए का साइकिल घोटाला है। हम दोनों साइकिलों के मॉडल लेकर आए हैं। जो साइकिल हमने 4200 रुपए में खरीदी है, वही साइकिल सरकार ने लगभग 7000 रुपए में खरीदी है, जबकि हमारी साइकिल उनकी साइकिल से बेहतर है। इसका मतलब है कि सरकार द्वारा खरीदी गई साइकिल 3000 रुपए की थी। यह खुलेआम 37 करोड़ रुपए या लगभग 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला है। तीसरा 22 हजार करोड़ रुपए का चावल घोटाला है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है।

“आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में कई विधायक आज एलजी को यही बताने आए थे कि किस तरह से करप्शन हो रहा है। यदि एलजी को दिल्ली की चिंता है, तो वे हमारी बात सुनते और कार्रवाई करते। अगर वे हमारी बात नहीं सुनते हैं और इस लूट के साथ खड़े हैं, तो दिल्ली का भला नहीं हो सकता। एलजी एक संवैधानिक पद पर हैं और उस पद की अपनी एक गरिमा है। अगर उन्हें दिल्ली का असली फीडबैक चाहिए, तो वे विपक्ष के लोगों से लें। सरकार तो सिर्फ यही बताएगी कि लूटा कैसे जाता है, जबकि दिल्ली की भलाई कैसे होगी, यह हम बताएंगे। अगर एलजी को दिल्ली की चिंता होती तो वे हमसे मिलते। हम उम्मीद करते हैं कि वे हमसे मिलेंगे और हम सारी बातें उन्हें एक-एक करके बताएंगे, जिसके बाद वे उचित कार्रवाई करेंगे।

aap-connector-b2573fd1220b-1024x576 “आप” ने एलजी ऑफिस के बाहर लगाई साइकिल प्रदर्शनी, मांगा आशीष सूद का इस्तीफा

उधर, तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि हम अपने साथ दो साइकिलें भी लेकर आए थे। एक साइकिल वह है जो बाजार में आराम से 4000 रुपए में मिल रही है और वह हीरो कंपनी की है। दूसरी साइकिल वह है जो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने 7000 रुपए में खरीदी है। हैरानी की बात यह है कि बाजार में 4000 रुपए में मिल रही साइकिल की क्वालिटी ज्यादा बेहतर है। इसका पैडल, टायर, रिम और ब्रेक सब 7000 रुपए वाली साइकिल से बेहतर है, जिसमें लोकल सामान लगा हुआ लग रहा है। इससे भी बड़ी हैरानी की बात यह है कि सरकार ने ऐसी 1 लाख 30 हजार साइकिलें खरीदी हैं। इतनी बड़ी संख्या साइकिल खरीदने पर तो दाम आधे हो जाने चाहिए थे। लेकिन 7000 रुपए प्रति साइकिल के हिसाब से खरीदी गई है।

इन घोटालों पर भाजपा सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है। एसीबी, ईडी, सीबीआई और दिल्ली पुलिस जैसी सभी एजेंसियां शांत बैठी हैं, जो आम आदमी पार्टी की सरकार में बिना बात के मंत्रियों को गिरफ्तार तक कर लेती थीं। घोटाले के सबूत सामने हैं, दोनों साइकिलें और वर्क ऑर्डर सामने रखे हैं, फिर भी एजेंसियां कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं और एलजी साहब हमें समय नहीं दे रहे हैं। फिलहाल एलजी साहब ने हमें फिर से 1 सितंबर का समय दे दिया है और हम 1 सितंबर को फिर से आएंगे। इन घोटालों पर दिल्ली की जनता अब चुप नहीं बैठेगी। भाजपा को यह गलतफहमी हो गई है कि सैयां भए कोतवाल तो डर काहे का, यानी नीचे से ऊपर तक सारी सरकार व एजेंसियां उनकी हैं, लेकिन हम यह अब नहीं चलने देंगे और इन भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई कराकर रहेंगे।

aap-connector-a0db4dc578fc-1024x576 “आप” ने एलजी ऑफिस के बाहर लगाई साइकिल प्रदर्शनी, मांगा आशीष सूद का इस्तीफा

विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा की चार इंजन वाली सरकार ने 18 महीने में साइकिल, दवा और चावल के तीन बड़े घोटाले कर दिए। भाजपा मंत्री गरीबों का चावल खा गए। बच्चियों को मिलने वाली जो साइकिल भाजपा सरकार ने 6957 रुपए में खरीदी है, वही हमने 4200 रुपए में खरीदी है। अस्पतालों में दवाइयां चार गुना दामों में खरीदी गईं। 100 करोड़ रुपए की दवाई को 400 करोड़ रुपए में खरीदा गया और दवाइयां अस्पताल तक भी नहीं पहुंचीं।

कुलदीप कुमार ने कहा कि हमें बताया गया है कि एलजी 1 सितंबर को मिलेंगे। भाजपा मंत्री जनता के टैक्स के पैसे की लूट कर रहे हैं और हम उस लूट के सबूत एलजी को देना चाहते हैं। दिल्ली में जांच की सारी एजेंसियां एलजी के पास हैं, फिर वे हमें समय नहीं दे रहे हैं। हमें 1 सितंबर को शाम 4ः30 बजे का समय दिया गया है। मुझे उम्मीद है कि हमारी शिकायत पर एलजी कार्रवाई करेंगे और भाजपा सरकार में चल रही इस लूट को बंद करेंगे।

Share this content:

Previous post

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख जाति जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया पर जताई गंभीर आपत्ति

Next post

राखी के त्यौहार पर भगवंत मान ने1.37 लाख सत्कार सखियों के खातों में डाली सम्मान राशि

You May Have Missed