‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नहीं हुई बड़ी काट-छांट, सेंसर से मामूली बदलावों के साथ मिली मंजूरी
बड़े पर्दे पर बरकरार रहेगा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का रॉ और अनफिल्टर्ड अंदाज, सेंसर से मिली मामूली बदलावों के साथ हरी झंडी!

The Pillar India.com Desk
(Aug:31,2026) एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है और अनाउंसमेंट के बाद से ही इसे लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रहा है। भारत की सबसे बड़ी OTT फ्रेंचाइजी के लंबे समय से इंतजार किए जा रहे थिएट्रिकल ट्रांजिशन के साथ फिल्म पहली बार ‘मिर्जापुर’ की आइकॉनिक और लोगों की पसंदीदा दुनिया को बड़े पर्दे पर लेकर आएगी। फिल्म के धमाकेदार टीजर और ट्रेलर ने पहले ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट को एक अलग लेवल पर पहुंचा दिया है। रिलीज में अब सिर्फ 3 दिन बाकी हैं और फिल्म ने सेंसर सर्टिफिकेट भी लगभग बिना किसी बदलाव के क्लियर कर लिया है।
फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को CBFC से ‘हार्डली एनी मॉडिफिकेशन्स’ के साथ सर्टिफिकेट मिला है। सूत्र ने बताया, “इसका मतलब है कि दर्शक इस मच अवेटेड थिएट्रिकल अडैप्टेशन को बिल्कुल उसी तरह देख पाएंगे, जैसा मेकर्स ने इसे दिखाने का इरादा रखा था। बड़े पर्दे पर इसकी रॉ और अनफिल्टर्ड फील बरकरार रहेगी।” कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म से 35 सेकंड का फुटेज हटाया गया है, लेकिन सूत्र ने बताया कि फिल्म में कोई कट नहीं किया गया है और सिर्फ बहुत कम बदलाव किए गए हैं।
फिल्म में क्या नया देखने को मिलेगा, इस पर पंकज त्रिपाठी ने कहा, “जब किसी परफॉर्मेंस या आर्ट फॉर्म को लोग साथ मिलकर देखते हैं, तो उसका असर पूरी तरह बदल जाता है। ग्रुप में इसे एंजॉय करने का एक अलग ही एक्सपीरियंस होता है। इसलिए जहां ‘मिर्जापुर’ पहले ‘मुझे अकेला छोड़ दो’ वाली वॉच हुआ करती थी, अब यह ‘पार्टी मोड’ में आ गई है। दुनिया वही है, किरदार वही हैं, लेकिन कहानी नई है और एक्सपीरियंस बहुत बड़ा है।”
अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Share this content:



Post Comment