सरकार का दरवाजा जनता के लिए हमेशा खुला है, यही हमारी कार्यसंस्कृति: सीएम रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश

WhatsApp-Image-2026-09-02-at-3.22.01-PM-1-1024x683 सरकार का दरवाजा जनता के लिए हमेशा खुला है, यही हमारी कार्यसंस्कृति: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 2 सितंबर 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने एक-एक कर नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को मामलों की गंभीरता के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का दरवाजा जनता के लिए हमेशा खुला रहना चाहिए। नागरिक अपनी समस्या लेकर सीधे सरकार तक पहुंचें, उनकी बात संवेदनशीलता के साथ सुनी जाए और उन्हें समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यही वर्तमान की दिल्ली सरकार की कार्यसंस्कृति है।

WhatsApp-Image-2026-09-02-at-3.22.01-PM-1024x683 सरकार का दरवाजा जनता के लिए हमेशा खुला है, यही हमारी कार्यसंस्कृति: सीएम रेखा गुप्ता

जनसुनवाई के दौरान शिक्षा, लंबित पुरस्कार राशि, जलभराव, सीवर, विद्युत सुरक्षा, सफाई, अवैध निर्माण एवं कनेक्शन सहित विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गईं। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच, आवश्यक कार्रवाई और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा लंबे समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर जोर दिया।

WhatsApp-Image-2026-09-02-at-3.22.00-PM-1024x682 सरकार का दरवाजा जनता के लिए हमेशा खुला है, यही हमारी कार्यसंस्कृति: सीएम रेखा गुप्ता

जनसुनवाई में कुछ नागरिकों ने यह भी बताया कि वे पूर्व में संबंधित विभागों के समक्ष शिकायतें दे चुके हैं, लेकिन लंबे समय के बावजूद समाधान नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबे समय से लंबित शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा की जाए और जहां भी प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई अपेक्षित है, वहां उसे आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल नागरिकों की शिकायत सुनना नहीं, बल्कि शिकायत को समाधान तक पहुंचाना है।

WhatsApp-Image-2026-09-02-at-3.22.00-PM-1-1024x682 सरकार का दरवाजा जनता के लिए हमेशा खुला है, यही हमारी कार्यसंस्कृति: सीएम रेखा गुप्ता

जनसुनवाई के दौरान दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का अभिवादन करते हुए योजना के प्रति अपना उत्साह और विश्वास व्यक्त किया। एक सितंबर से पात्र महिलाओं को दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत 2,500 रुपये की पहली किस्त जारी किए जाने को लेकर भी महिलाओं में खुशी देखने को मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। जनसुनवाई में आए कुछ नागरिक अपने हाथों से तैयार किए गए लड्डू गोपाल भी मुख्यमंत्री के लिए लेकर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को लड्डू गोपाल भेंट करते हुए जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

Share this content:

Previous post

कांग्रेस को मिली बड़ी सफलता, एआईएमआईएम नेता आसिम वकार ने थामा पार्टी का हाथ

Next post

दिल्ली सरकार ने ‘डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) एक्ट, 2023 पर वर्कशॉप के ज़रिए डेटा प्राइवेसी फ्रेमवर्क को और ज्यादा मजबूत किया

You May Have Missed