आसिम वक़ार के कांग्रेस में जाने और उनके एक बयान पर डॉ. अय्यूब का तंज़, बोले: ‘मुसलमान को हिस्सेदारी चाहिए, ग़ुलामी नहीं’

AIMIM छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने और आसिम वकार के एक बयान के बाद पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अय्यूब ने कांग्रेस और वक़ार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। डॉ. अय्यूब ने कहा, “वक़ार साहिब, बीजेपी को हराने और सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकार बनाकर इनकी ग़ुलामी करने का ठेका ओवैसी साहिब और मुसलमान ने ले रखा है क्या?”

उन्होंने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि AIMIM और मुसलमानों को सलाह देने के बजाय सपा, बसपा और कांग्रेस को मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए और बीजेपी को हराना चाहिए। डॉ. अय्यूब ने अपने बयान में मुस्लिम राजनीतिक हिस्सेदारी का मुद्दा उठाते हुए कहा; “मुस्लिम को हिस्सेदारी चाहिए, ग़ुलामी नहीं।”

दिलचस्प बात यह है कि डॉ. अय्यूब का यह बयान एक तरफ कांग्रेस में शामिल हुए आसिम वक़ार के फैसले पर सवाल खड़ा करता है, तो दूसरी तरफ इसमें AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के साथ राजनीतिक नज़दीकी और संभावित गठबंधन की कोशिश के संकेत भी देखे जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में मुस्लिम राजनीतिक प्रतिनिधित्व, विपक्षी गठबंधन और AIMIM समेत छोटे दलों के बीच संभावित तालमेल आने वाले चुनाव में अहम सियासी मुद्दा बन सकता है।
Share this content:



Post Comment