विकसित दिल्ली के निर्माण में निगम की भूमिका अहम:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कूड़ा-मुक्त राजधानी के लिए प्रभावी प्रयास करें निगम नेता: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता ने निगम की विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें बेहतर दिल्ली बनाने का दिया मंत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप दिल्ली को सही मायनों में विकसित राजधानी बनाने का आह्वान

cm1-1024x683 विकसित दिल्ली के निर्माण में निगम की भूमिका अहम:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 4 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा है कि देश की राजधानी को ‘विकसित दिल्ली’ के रूप में आगे ले जाने में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। राजधानी के बुनियादी विकास, स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण और पर्यावरण सुधार के साथ-साथ प्राथमिक शिक्षा और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में निगम को प्रभावी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप सभी निगम पदाधिकारियों का सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि दिल्ली देश के सामने विकास, स्वच्छता और बेहतर नागरिक सुविधाओं का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरे।

मुख्यमंत्री ने यह विचार शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में दिल्ली नगर निगम की विशेष एवं तदर्थ समितियों के नवनियुक्त अध्यक्षों और उपाध्यक्षों से मुलाकात में व्यक्ति किए। उन्होंने निगम नेताओं को बेहतर दिल्ली बनाने का मंत्र भी प्रेषित किया। निगम की ओर से बैठक का नेतृत्व महापौर श्री प्रवेश वाही ने किया। उप महापौर श्रीमती मोनिका पंत और निगम के नेता सदन श्री जयभगवान यादव सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निगम पदाधिकारियों के साथ दिल्ली के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा उनसे राजधानी को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और विकसित बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

Cm-1024x683 विकसित दिल्ली के निर्माण में निगम की भूमिका अहम:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली को कूड़ा-मुक्त बनाने के लिए निगम की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजधानी की स्वच्छता और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था सीधे दिल्ली की छवि से जुड़ी है। दिल्ली को ऐसी व्यवस्था की ओर बढ़ना होगा, जहां कूड़े के प्रभावी निस्तारण के साथ सार्वजनिक स्थान स्वच्छ रहें और नागरिकों को बेहतर वातावरण मिल सके। दिल्ली को कूड़ा-मुक्त बनाने के लिए नगर निगम को प्रभावी और निरंतर प्रयास करने होंगे ताकि देश की राजधानी की पूरे देश में एक अलग और बेहतर छवि बनकर उभरे। स्वच्छ दिल्ली केवल सफाई व्यवस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह बेहतर जीवन, स्वस्थ वातावरण और विकसित शहर की पहचान भी है। उन्होंने पर्यावरण प्रबंधन में भी निगम की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि राजधानी के पर्यावरण में सुधार के लिए निगम को अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करना होगा।

cm2-1024x683 विकसित दिल्ली के निर्माण में निगम की भूमिका अहम:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री ने निगम नेताओं से प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराना दिल्ली के भविष्य को मजबूत करने की बुनियादी जरूरत है। नगर निगम के विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा बच्चों को अच्छा शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास होने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आम लोगों के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण है। निगम को चिकित्सा और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रभावी काम करके दिखाना होगा, जिससे लोगों का निगम की सेवाओं पर विश्वास और मजबूत हो।

cm3-1024x683 विकसित दिल्ली के निर्माण में निगम की भूमिका अहम:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि निगम की कार्यप्रणाली का सीधा प्रभाव दिल्ली के नागरिकों के दैनिक जीवन पर पड़ता है। इसलिए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र में परिणाम देने वाली कार्यप्रणाली विकसित करना जरूरी है। उन्होंने निगम पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि नगर निगम को अब किसी भी प्रकार की वित्तीय परेशानी से नहीं गुजरना होगा। उन्होंने निगम पदाधिकारियों से कहा कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए विकास और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। दिल्ली में डबल इंजन की सरकार के माध्यम से केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच बेहतर समन्वय का लाभ राजधानी के विकास को मिलना चाहिए। वित्तीय संसाधनों की चिंता से मुक्त होकर निगम को अपने दायित्वों और विकास कार्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

R6-1024x768 विकसित दिल्ली के निर्माण में निगम की भूमिका अहम:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री ने निगम नेताओं के सामने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दिल्ली के विजन को भी रखा। उन्होंने कहा कि सभी का प्रयास होना चाहिए कि देश की राजधानी सही मायनों में ‘विकसित दिल्ली’ की ओर आगे बढ़े। इसके लिए दिल्ली के विकास से जुड़े प्रत्येक संस्थान और जनप्रतिनिधि को अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ निभानी होगी। बैठक में निगम की विभिन्न समितियों के जिन अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, उनमें शिक्षा समिति, पर्यावरण प्रबंधन सेवा समिति, चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य समिति, सामुदायिक सेवा समिति, महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति, वर्क्स समिति, बागवानी समिति, आश्वासन समिति, लाइसेंसिंग एवं तहबाजारी समिति और संपत्ति कर समिति सहित अन्य समितियों के पदाधिकारी शामिल थे।

Share this content:

You May Have Missed