हज-2027 की तैयारियों को लेकर इमरान प्रतापगढ़ी की किरण रिजिजू से मुलाक़ात

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने @MOMAIndia वज़ीर किरण रिजिजू से मुलाक़ात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हज यात्रा 2027 को लेकर चर्चा हुई, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने भरोसा दिलाया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया और मंत्रालय के अधिकारियों के माध्यम से हज-2027 के दौरान भारतीय हज यात्रियों को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए वे ख़ुद क़रीबी निगरानी रखेंगे।
रिजिजू ने कहा कि भारतीय हज यात्रियों की सुविधा और बेहतर हज सेवाओं के लिए आवश्यक क़दम उठाए जाएंगे।
Share this content:



Post Comment