जामिया हॉस्टल के खाने में मिली छिपकली, वीसी ऑफिस के बाहर छात्रों का प्रदर्शन; कई दिनों से जारी है खाने को लेकर नाराज़गी!

Jamia-Millia-Islamia-1024x768 जामिया हॉस्टल के खाने में मिली छिपकली, वीसी ऑफिस के बाहर छात्रों का प्रदर्शन; कई दिनों से जारी है खाने को लेकर नाराज़गी!

नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के हॉस्टल में खाने की गुणवत्ता को लेकर छात्रों की नाराज़गी एक बार फिर सामने आई है। हॉस्टल के खाने में कथित तौर पर छिपकली मिलने के बाद छात्रों का गुस्सा और बढ़ गया। बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय के वीसी ऑफिस के बाहर इकट्ठा हुए और खाने की गुणवत्ता को लेकर अपनी नाराज़गी जताई।

बताया जा रहा है कि हॉस्टल में ख़राब खाने को लेकर यह मामला पिछले कई दिनों से चल रहा है। इससे पहले गर्ल्स हॉस्टल में भी खाने की गुणवत्ता को लेकर छात्राओं ने शिकायतें और नाराज़गी जताई थी। अब बॉयज़ हॉस्टल के खाने में कथित तौर पर छिपकली मिलने की घटना ने छात्रों की चिंता और बढ़ा दी है।

7cc1b503-40c0-4206-90cc-4cc7396a4136-576x1024 जामिया हॉस्टल के खाने में मिली छिपकली, वीसी ऑफिस के बाहर छात्रों का प्रदर्शन; कई दिनों से जारी है खाने को लेकर नाराज़गी!

छात्रों का कहना है कि हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जाता है, इसलिए खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने और हॉस्टल के मेस में साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है।

वहीं, छात्राओं में भी हॉस्टल के खाने को लेकर पहले से नाराज़गी बनी हुई है। लगातार सामने आ रही शिकायतों के बीच अब बॉयज़ हॉस्टल में कथित तौर पर छिपकली मिलने की घटना ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने भोजन की गुणवत्ता और निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

35dcaede-9d3a-491e-bd71-5b71f79294d8-576x1024 जामिया हॉस्टल के खाने में मिली छिपकली, वीसी ऑफिस के बाहर छात्रों का प्रदर्शन; कई दिनों से जारी है खाने को लेकर नाराज़गी!

छात्रों की मांग है कि मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए और हॉस्टल मेस में भोजन की गुणवत्ता की नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए।

फिलहाल इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने का इंतज़ार है। प्रशासन की प्रतिक्रिया मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Share this content:

You May Have Missed