जंतर-मंतर पर AIMPLB के प्रदर्शन की परमिशन कैंसिल
बोर्ड के चीफ स्पोक्सपर्सन ने The Pillar India को दी जानकारी!

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) की ओर से 17 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बोर्ड के मुताबिक़, दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन की अनुमति रद्द किए जाने के बाद कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया गया है।
The Pillar India से बातचीत में AIMPLB के चीफ स्पोक्सपर्सन और कन्वीनर डॉ. क़ासिम रसूल इलियास ने बताया कि जंतर-मंतर पर होने वाला प्रदर्शन अब नहीं होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने कार्यक्रम की परमिशन कैंसिल कर दी है, जिसके चलते प्रदर्शन को रद्द करना पड़ा।
डॉ. क़ासिम रसूल इलियास ने यह भी बताया कि 17 सितंबर को दोपहर 3 बजे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें बोर्ड की ओर से इस पूरे मामले पर जानकारी दी जाएगी और आगे की रणनीति के बारे में बताया जाएगा।
AIMPLB की ओर से प्रस्तावित प्रदर्शन में मुस्लिम पर्सनल लॉ और वक़्फ संशोधन कानून समेत संबंधित मुद्दों को लेकर अपनी मांगें और चिंताएं सामने रखे जाने की बात कही गई थी।
नोट: दिल्ली पुलिस की ओर से परमिशन रद्द किए जाने पर आधिकारिक बयान अभी सामने आना बाक़ी है।
Share this content:



Post Comment