Election Commission के भीतर मतभेद? Indian Express की पड़ताल में 14 आपत्तियों का दावा!

The Indian Express की एक विस्तृत पड़ताल के मुताबिक़, पिछले 10 महीनों के दौरान Election Commissioners Sukhbir Singh Sandhu और Vivek Joshi ने चुनाव आयोग के कुछ फैसलों और उठाए गए क़दमों पर कम से कम 14 बार रिकॉर्ड में अपनी आपत्ति दर्ज की।
रिपोर्ट के अनुसार, इन आपत्तियों में नए मतदाताओं को जोड़ने, मतदाता सूची से नाम हटाने और चुनावी डेटा तक पहुंच जैसे मुद्दे शामिल हैं। The Indian Express के मुताबिक़, कुछ मामलों में दोनों अधिकारियों ने संबंधित क़दमों को “unauthorised” और “illegal” तक बताया।
पड़ताल में यह भी दावा किया गया है कि मतदाता डेटाबेस और उससे जुड़े IT सिस्टम को लेकर दोनों Election Commissioners ने Cabinet Secretary को अलग-अलग पत्र लिखे।
इन दावों के सामने आने के बाद Election Commission के भीतर निर्णय लेने की प्रक्रिया और मतदाता डेटा के प्रबंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
उधर इस मामले को लेकर कांग्रेस, Samajwadi Party और AAP समेत सभी विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमलावर हो गए हैं। हालांकि अभी तक Election Commission of India की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
पूरी पड़ताल: The Indian Express
Graphics Courtesy: The Indian Express
Share this content:



Post Comment