जंतर-मंतर जा रहे राहुल-प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में लिया!

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसदों को दिल्ली पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर बस में बैठाया।

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कई सांसदों के साथ मारपीट और बदसलूकी की। वह पुलिस कार्रवाई के विरोध में सड़क पर बैठ गईं और बाद में पुलिस ने उन्हें भी बस में बैठाकर हिरासत में लिया।
विपक्षी सांसद चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे थे।
Share this content:



Post Comment