ECI Clarification on Opposition Protest on SIR

ECI का स्पष्टीकरण: 240 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात पर चुनाव आयोग ने बताई स्थिति!

ECI-1024x682 ECI का स्पष्टीकरण: 240 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात पर चुनाव आयोग ने बताई स्थिति!

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में 240 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट किया है।

ECI के मुताबिक़, शाम 4 बजे तक किसी भी राजनीतिक दल की ओर से आयोग से मुलाक़ात के लिए औपचारिक नियुक्ति नहीं मांगी गई थी। क़रीब 4 बजे दिल्ली पुलिस ने आयोग को बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 240 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन सौंपने के लिए मिलना चाहता है।

ECI-Clarification-on-SIR-819x1024 ECI का स्पष्टीकरण: 240 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात पर चुनाव आयोग ने बताई स्थिति!

आयोग ने कहा कि 2025 में तय प्रक्रिया के तहत राजनीतिक दलों को अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से पहले से समय लेना होता है और बैठक ECI परिसर में होती है। आयोग के अनुसार, संसद भवन एनेक्सी में बैठक का प्रस्ताव तय प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं था।

ECI ने यह भी कहा कि उसने सांसदों के पास अपने वरिष्ठतम अधिकारी को भेजकर ज्ञापन लेने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन सांसदों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।

चुनाव आयोग ने कहा कि राजनीतिक दल किसी भी समय बैठक का अनुरोध कर सकते हैं और आयोग आपसी सुविधा के अनुसार तारीख़ और वक़्त तय करता है।

Share this content:

You May Have Missed