दिल्ली में कश्मीरी युवक से कथित मारपीट के विरोध में श्रीनगर में प्रदर्शन,राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाज़ी!
दिल्ली में कश्मीरी युवक से मारपीट का आरोप, FIR दर्ज!

दिल्ली में एक कश्मीरी युवक के साथ कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के ख़िलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि युवक कथित तौर पर कल मोदी सरकार के समर्थन में नारेबाज़ी कर रहा था। इसी को लेकर कांग्रेस समर्थकों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। फिलहाल, मामले में आरोपों की जांच और आरोपियों की पहचान को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।

श्रीनगर: दिल्ली में एक कश्मीरी युवक के साथ कथित मारपीट की घटना के विरोध में श्रीनगर में युवाओं के एक समूह ने प्रदर्शन किया। ख़ुद को मोदी समर्थक कश्मीरी युवा बताने वाले प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी के ख़िलाफ नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने कथित मारपीट के मामले को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। घटना और प्रदर्शन से जुड़ी अन्य जानकारियों की स्वतंत्र पुष्टि की जानी बाकी है।
Share this content:



Post Comment