Ilyasi on 10 Oct Protest

मुसलमानों से मौलाना उमेर इलियासी की अपील

10 अक्टूबर को CJP के प्रदर्शन से दूर रहने की अपील: मुस्लिम संगठनों और इमामों ने अमन बनाए रखने की अपील की

Umer-Ilyasi मुसलमानों से मौलाना उमेर इलियासी की अपील

नई दिल्ली: अखिल भारतीय इमाम संगठन (AIIO) के प्रमुख, इमाम उमेर अहमद इलियासी ने मुसलमानों से मुख्य चुनाव आयुक्त #GyaneshKumar के ख़िलाफ़ #JantarMantar पर होने वाले Protest में शामिल ना होने की अपील की है।

राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा जंतर-मंतर पर बुलाए गए प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर मुस्लिम समुदाय की विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं और प्रमुख इमामों ने कड़ा रुख अपनाया है। शहर के अमन-चैन और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उलेमाओं और संगठनों ने मुस्लिम समुदाय के युवाओं और आम नागरिकों से इस प्रदर्शन में किसी भी प्रकार से शामिल न होने की पुरजोर अपील की है।

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और मस्जिदों के इमामों ने जुमे की तकरीरों और अपने बयानों के जरिए यह संदेश दिया कि लोकतांत्रिक विरोध की आड़ में राजनीतिक हितों को साधने या व्यवस्था को बाधित करने की कोशिशों से दूरी बनाई जानी चाहिए। इमामों ने स्पष्ट किया कि दिल्ली पुलिस की ओर से इस आयोजन को औपचारिक अनुमति नहीं दी गई है। सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व निर्देशों के मुताबिक बिना पूर्व अनुमति के किया जाने वाला ऐसा कोई भी जमावड़ा गैरकानूनी माना जाता है और इसमें हिस्सा लेने वाले लोग अनावश्यक कानूनी पचड़ों या मुकदमों में फंस सकते हैं।

संस्थाओं ने पिछली घटनाओं का हवाला देते हुए युवाओं को आगाह किया कि भीड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व माहौल खराब कर सकते हैं। ऐसे में किसी भी बहकावे, अफवाह या सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भड़काऊ संदेशों के झांसे में आने से बचें। उलेमाओं ने कहा कि इस्लाम शांति और कानून का पालन करने की सीख देता है; ऐसे में अपनी शिक्षा, कारोबार और सामाजिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना ही बेहतर रास्ता है।

दिल्ली पुलिस के सुरक्षा इंतजामों और शहर की व्यवस्था का समर्थन करते हुए संगठनों ने कहा कि राजधानी के शांतिपूर्ण माहौल, ट्रैफिक और आम नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। सभी से संयम बरतने और 10 अक्टूबर के इस आह्वान से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया गया है।

Share this content:

You May Have Missed