लोकतंत्र और प्रतिरोध पर AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का संदेश!

एक वीडियो जारी कर AISA अध्यक्ष नेहा बोरा देश के मौजूदा हालातों की तुलना 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन (Quit India Movement) से कर रही हैं। उनका कहना है कि आज देश में “ओपन इमरजेंसी” जैसे हालात हैं, जहां बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां हो रही हैं और प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पहुंचने से रोका जा रहा है।
CJP के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस के अधिकारों पर की टिप्पणी

कल 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि अगर कोई आंदोलन बेक़ाबू होता दिखाई देता है या उसमें असामाजिक अथवा राष्ट्रविरोधी तत्व शामिल होते हैं, तो दिल्ली पुलिस को उचित क़दम उठाने का अधिकार है।
कोर्ट की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर अनुमति का मुद्दा चर्चा में है।
Share this content:



Post Comment