दिल्ली के 57 Metro Stations बंद | कई ट्रेनों पर भी असर | CJP का हिरासत को लेकर दावा | SIR Protest
CJP के 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले दिल्ली मेट्रो पर बड़ा फैसला, 57 स्टेशनों के गेट बंद करने के निर्देश!
नई दिल्ली: 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर और अन्य स्थानों पर प्रस्तावित CJP प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र बड़ा क़दम उठाया है। ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, ट्रांसपोर्ट रेंज की ओर से 8 अक्टूबर को जारी पत्र में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
पत्र के मुताबिक़, 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से इन स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद किए जा सकते हैं। यह व्यवस्था 10 अक्टूबर को अगले आदेश तक जारी रखने की बात कही गई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि प्रस्तावित प्रदर्शनों के दौरान भीड़ संवेदनशील स्थानों की ओर बढ़ सकती है। इसके मद्देनज़र इन मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेनों की आवाजाही भी कम की जा सकती है।

प्रभावित स्टेशनों में जंतर-मंतर के नज़दीक जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, सुप्रीम कोर्ट, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जामा मस्जिद, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, जाफराबाद, शाहदरा और रोहिणी वेस्ट समेत कुल 57 स्टेशन शामिल हैं।
यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब 10 अक्टूबर को CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। मेट्रो यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले संबंधित स्टेशनों की स्थिति की पुष्टि कर लें।

दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के SIR विरोध प्रदर्शन से पहले मेट्रो और रेल सेवाओं को लेकर अहम बदलावों की जानकारी सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने DMRC से 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट बंद करने का अनुरोध किया है। वहीं, कुछ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ने की बात कही गई है।
इसी बीच, CJP ने दावा किया है कि प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे पुणे के कुछ छात्रों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
Share this content:



Post Comment