AMU में 19 दिन बाद धरना ख़त्म, यासिर फहद की भूख हड़ताल समाप्त!

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर पिछले 19 दिनों से चल रहा धरना और छात्र नेता यासिर फहद की भूख हड़ताल आज समाप्त हो गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की प्रमुख मांग मानते हुए प्रॉक्टर पद पर बदलाव किया है।
वीसी प्रो. नईमा ख़ातून, पीवीसी प्रो. मोहम्मद मोहसिन ख़ान, रजिस्ट्रार प्रो. आसिम ज़फ़र और नवनियुक्त प्रॉक्टर प्रो. नफीस अहमद अंसारी ने यासिर फहद को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराई।
प्रशासन ने प्रो. मोहम्मद नावेद ख़ान को प्रॉक्टर पद से हटा दिया है और प्रो. नफीस अहमद अंसारी को नया प्रॉक्टर नियुक्त किया है।
वहीं, 5 नवंबर को AMU छात्र संघ चुनाव कराने की घोषणा की गई है। प्रो. जावेद तालिब को AMU छात्र संघ और प्रो. नाज़िया हसन को विमेंस कॉलेज यूनियन का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मांगें माने जाने के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों में ख़ुशी का माहौल है।
Share this content:



Post Comment