अमेरिका में फायरिंग स्क्वॉड से होगी निदाल हसन की मौत की सज़ा, लाइव प्रसारण की भी तैयारी!

अमेरिका में 2009 के फोर्ट हूड सैन्य अड्डे पर हुई गोलीबारी के दोषी पूर्व अमेरिकी सेना मेजर निदाल मलिक हसन की मौत की सज़ा को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है।
अमेरिकी सेना के आधिकारिक बयान के मुताबिक़, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अक्टूबर 2026 को मौत की सज़ा को मंज़ूरी दी और सेना ने 3 दिसंबर 2026 को टेक्सास के फोर्ट हूड में फायरिंग स्क्वॉड के जरिए सजा देने की तारीख़ तय की है।
5 नवंबर 2009 को हुई इस गोलीबारी में 13 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 32 अन्य घायल हुए थे। वर्ष 2013 में सैन्य अदालत ने हसन को 13 लोगों की हत्या और 32 लोगों की हत्या के प्रयास के मामलों में दोषी ठहराते हुए मौत की सज़ा सुनाई थी।
एसोसिएटेड प्रेस और अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी रक्षा विभाग ने इस सजा का लाइव प्रसारण करने की योजना की भी पुष्टि की है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि लोगों को इसे देखने का अवसर दिया जाएगा।
यह मामला सैन्य न्याय व्यवस्था, मृत्युदंड के तरीक़े और सज़ा के सार्वजनिक प्रसारण को लेकर नई क़ानूनी एवं नैतिक बहस को जन्म दे सकता है।
स्रोत: अमेरिकी सेना, एसोसिएटेड प्रेस और CBS News
Share this content:



Post Comment