Shuvandhu Adhikari, West bangal CM

रेजीनगर में BJP की जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी का दावा, ‘बंगाली मुसलमानों को मिला नया दोस्त’

Shubhendu-Adhikari-819x1024 रेजीनगर में BJP की जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी का दावा, ‘बंगाली मुसलमानों को मिला नया दोस्त’

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुस्लिम बहुल रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बयान चर्चा में है। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में अल्पसंख्यक मतदाताओं ने भी बीजेपी के पक्ष में मतदान किया है।

शुभेंदु अधिकारी के मुताबिक़, बंगाली मुस्लिम अब समझने लगे हैं कि उन्हें लंबे समय तक विपक्षी दलों ने डर और भ्रम की राजनीति में उलझाए रखा। उन्होंने बीजेपी को मुस्लिम समुदाय का ‘नया दोस्त’ बताते हुए पार्टी के प्रति अल्पसंख्यक मतदाताओं के बढ़ते समर्थन का दावा किया।

चुनाव प्रचार के दौरान विकास, रोज़गार, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बनाए जाने की बात भी सामने आई। अस्पतालों, पुलों और अन्य विकास कार्यों के वादों के ज़रिए मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश की गई।

रेजीनगर के चुनावी नतीजे और शुभेंदु अधिकारी का यह बयान पश्चिम बंगाल की राजनीति में मुस्लिम मतदाताओं के रुझान को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Share this content:

You May Have Missed