CJP leaders taken in police custody

फ्लाइट से अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, ध्रुव राठी भी कस्टडी में!

दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई, 600 से अधिक लोग हिरासत में लिए जाने की ख़बर।

CJP-Leaders-taken-in-Custody-818x1024 फ्लाइट से अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, ध्रुव राठी भी कस्टडी में!

दिल्ली,10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में लिया गया। उनके साथ सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिए जाने की रिपोर्ट है। यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शन से पहले 600 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 250 से अधिक ट्रेन सेवाएं रद्द की गईं और 45 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश व निकास द्वार बंद किए गए। जनपथ-कर्तव्य पथ क्षेत्र के चार किलोमीटर के दायरे में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगाई गई।

प्रदर्शन का मुद्दा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। इन प्रतिबंधों से यात्रियों और आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Abhijeet-Deepke-Arrested-819x1024 फ्लाइट से अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, ध्रुव राठी भी कस्टडी में!

दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को विमान के अंदर से हिरासत में लिया। इस दौरान अभिजीत दीपके ने इसे तानाशाही बताते हुए कहा कि इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी ने भी ऐसा नहीं किया था। उन्होंने फ्लाइट के अंदर हिरासत में लिए जाने पर सवाल उठाए।

Dhuruv-Rathi-818x1024 फ्लाइट से अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, ध्रुव राठी भी कस्टडी में!

इससे पहले भी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की ख़बरें सामने आई थीं। इससे पहले मशहूर YouTuber ध्रुव राठी को 10 अक्टूबर की सुबह हिरासत में लिए जाने की ख़बर सामने आई है। यह कार्रवाई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित CJP प्रदर्शन से पहले हुई। प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जानी थी।

Share this content:

You May Have Missed