Arvind Kejrival in Dilli police Custody

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित प्रमुख नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Arvind-Kejrival-in-Police-Custudy-1024x576 आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित प्रमुख नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित बड़े विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए बताया कि पूरे देश में जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने तानाशाही का माहौल बनाया है, वह बेहद गंभीर है। देश के चप्पे चप्पे पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है और किसी भी नागरिक को अपने घर से बाहर तक नहीं निकलने दिया जा रहा है। स्थिति ऐसी है कि सड़कों पर सामान्य रूप से चल रहे लोगों को भी पुलिस पकड़कर ले जा रही है। इस हद तक तानाशाही इसलिए की जा रही है क्योंकि अब तक प्रधानमंत्री मोदी केवल वोट चोरी करके ही चुनाव जीतते आए हैं, लेकिन इस बार वे रंगे हाथों पकड़े गए हैं। अब सरकार अपने इस कारनामे को दबाना चाहती है और इसे जारी रखना चाहती है। लेकिन देश की जनता अब इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी, क्योंकि इस अन्याय के खिलाफ देश का युवा वर्ग पूरी तरह जागरूक होकर खड़ा हो गया है।

AAp-Leaders-in-police-custody-1024x682 आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित प्रमुख नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

अरविंद केजरीवाल ने आगे बताया कि CJP के नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह सहित अन्य लोगों की गिरफ्तारी से देश के युवाओं में भारी गुस्सा है। इसलिए मैं देश के सभी नागरिकों और युवाओं से हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि हम सभी को मिलकर देश और लोकतंत्र को बचाना होगा। आप देश में जहां भी हों, अभी घर से बाहर निकलें और दिल्ली की ओर कूच करें। आप स्कूटर, बस, ट्रेन या फ्लाइट—जो भी साधन मिले, उससे दिल्ली पहुंचें। दिल्ली पहुंचते समय पुलिस या सरकार आपको रास्ते में जहां भी रोके, वहीं बैठ जाएं और उस पूरे स्थान को ‘जंतर-मंतर’ बना दें। पूरे देश को जंतर-मंतर में बदल दें। अगर आज हम प्रधानमंत्री को वोट चोरी करने से नहीं रोकेंगे, तो यह देश और हमारा लोकतंत्र नहीं बचेगा।

Share this content:

Previous post

जूते पहन गुरुद्वारे में घुसी भाजपा की पुलिस ने गुरु घर को किया अपवित्र!:AAP

Next post

‘छात्रों की गूंज’ में गरजा युवाओं का आक्रोश: राहुल गांधी ने NEET, पेपर लीक और बेरोजगारी पर केंद्र को घेरा, आइलैंड ग्राउंड्स में उमड़ा छात्रों का सैलाब

You May Have Missed