निजी स्कूल अभिभावकों को किसी खास बुकसेलर से किताबें ख़रीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकते:शिक्षा मंत्री सकीना इटू

श्रीनगर, 14 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने कहा है कि निजी शिक्षण संस्थानों को अभिभावकों को किसी विशेष बुकसेलर से स्कूल की किताबें ख़रीदने का निर्देश नहीं देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि माता-पिता को अपनी पसंद के विक्रेता से किताबें ख़रीदने की स्वतंत्रता होनी चाहिए।मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने बताया कि निजी स्कूलों में किताबों की ख़रीद से जुड़ी शिकायतों की जांच के लिए एक समिति गठित की जाएगी। समिति इस बात की पड़ताल करेगी कि कहीं अभिभावकों पर किसी ख़ास दुकान से किताबें ख़रीदने का दबाव तो नहीं बनाया जा रहा है और इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ तो नहीं पड़ रहा है।इसके अलावा, शिक्षा मंत्री ने कहा कि नगर निगम क्षेत्रों और ग्रामीण इलाक़ों में स्कूलों के समय में बदलाव 15 अक्टूबर तक किया जाएगा।#JammuKashmir, #SakeenaItoo,#SchoolEducation,#Srinagar,#ThePillarIndia,
Share this content:



Post Comment