Ganga me nav

बिहार: गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 13 लोगों की मौत; मृतकों में कई बच्चे भी शामिल

Ganga-me-Nav-palti-818x1024 बिहार: गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 13 लोगों की मौत; मृतकों में कई बच्चे भी शामिल

बिहार के वैशाली ज़िले के राघोपुर में मंगलवार देर शाम गंगा नदी में नाव पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कम से कम 13 लोगों की डूबने से मौत होने की ख़बर है। मृतकों में ज़्यादातर बच्चे और लड़कियां शामिल हैं, जिनकी उम्र 6 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाव पर क़रीब 30 लोग सवार थे। हादसे में जान गंवाने वाली 7 बच्चियां एक ही परिवार की बताई जा रही हैं।

घटना के बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। स्थानीय गोताख़ोरों के साथ SDRF की टीम लापता लोगों की तलाश और बचाव कार्य में जुटी है।

PM Modi ने घटना पर गहरा दुख जताया है।

Share this content:

Previous post

जामिया में देर रात JMISU की बहाली को लेकर प्रदर्शन, छात्र संघ चुनाव कराने की मांग तेज़!

Next post

निजी स्कूल अभिभावकों को किसी खास बुकसेलर से किताबें ख़रीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकते:शिक्षा मंत्री सकीना इटू

You May Have Missed