किरण रिजिजू ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में लिया हिस्सा, बोले- यही है असली फिट इंडिया मूवमेंट

नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने हिस्सा लिया। उन्होंने इस आयोजन में कई जानी-मानी हस्तियों के साथ शामिल होने पर ख़ुशी जताई।
रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस शानदार आयोजन में हजारों लोगों की भागीदारी असली ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को दर्शाती है। उन्होंने फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन की सराहना की।
Share this content:



Post Comment